Sony ने भारत में अपनी नई Bravia 2 II टीवी सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज के टीवी में कंपनी ने 4K रिजॉल्यूशन दिया है, साथ में एन्हांस्ड ऑडियो क्वालिटी का दावा किया गया है और कई स्मार्ट फीचर्स परोसे हैं। नई सीरीज के ये टीवी 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच, और 75 इंच साइज में पेश किए गए हैं। सभी मॉडल्स में Sony X1 Picture प्रोसेसर लगा है।
TCL ने अपने बिग-स्क्रीन टीवी सेग्मेंट में नया 85 इंच बड़ा Q5K Google TV लॉन्च किया है। इस टीवी में 4K QLED डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने Dolby Vision जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी इसमें दिया है। जैसा कि नाम से भी पता चलता है कि टीवी Google TV पर ऑपरेट करता है जबकि इससे पहले वाला मॉडल Fire TV इंटरफेस पर चलता था। टीवी में HDR10+, HDR10, और HLG का सपोर्ट है जिससे यह कंटेंट व्यूइंग का बेहतर एक्सपीरियंस दे सकता है।
BLACK+DECKER ने अपने 4K Google TV के साथ भारतीय मार्केट में एंट्री मार दी है। TV में 4-साइड फ्रेमलेस डिजाइन है। यानी देखने में यह ऐसा लगता है जैसे सिर्फ एक TV स्क्रीन सामने खड़ी है जिसमें बेजल्स जैसी कोई चीज नहीं है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा HDR10, HLG और Dolby Vision का सपोर्ट भी टीवी में दिया गया है। कीमत 13,999 से शुरू है।
Xiaomi TV S Mini LED 2025 को यूरोप में लॉन्च किया गया है। चीन से बाहर ग्लोबल मार्केट में इस 4K स्मार्ट टीवी को 55-इंच, 65-इंच, और 75-इंच स्क्रीन साइज में पेश किया गया है। समान साइज के साथ TV S Mini LED 2025 चीन में पहले से उपलब्ध है। लेटेस्ट TV लाइनअप को शाओमी जबरदस्त विजुअल और ऑडियो आउटपुट के लिए मार्केट करती है। कंपनी का कहना है कि इन टीवी मॉडल्स में डॉल्बी विजन और एटमॉस सपोर्टेड 25W स्टीरियो साउंड सिस्टम के साथ सिनेमैटिक माहौल मिलता है।
AKAI ने भारत में अपने नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। ये टीवी Google TV रेंज में नए एडिशन हैं जो 75 इंच और 100 इंच डिस्प्ले साइज में पेश किए गए हैं। 100 इंच के मॉडल में 4K QLED+ डिस्प्ले दिया गया है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें HDR 10+, HLG, सपोर्ट भी है। 75 इंच के मॉडल में 4K QLED डिस्प्ले है और 60Hz का रिफ्रेश रेट है।
Acerpure स्मार्ट टीवी अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स का सपोर्ट करते हैं। ये Google TV पर चलते हैं और यूजर्स को Google Play स्टोर के साथ कई ऐप्स तक एक्सेस मिलेगा।
टीवी में 1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। टीवी में कंपनी की XR OLED मोशन टेक्नोलॉजी भी दी गई है। गेमिंग के शौकीन यूजर्स के लिए इन्हें खास ऑप्टिमाइजेशन मिला है